Gramin Dak Sevak Vacancy 2025: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 21413 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। दसवीं पास अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म 10 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक भरे जाएंगे। भारतीय डाक विभाग में जीडीएस के पदों पर भर्ती के लिए विभिन्न राज्यों के लिए पद अलग-अलग रखे गए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के लिए 3004 पद, उत्तराखंड के लिए 568 पद, वेस्ट बंगाल के लिए 869 पद, बिहार के लिए 783 पद, छत्तीसगढ़ के लिए 638 पद, गुजरात के लिए 1203 पद और मध्य प्रदेश के लिए 1314 पद शामिल हैं।
Gramin Dak Sevak Vacancy 2025
इस भर्ती के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 10 फरवरी 2025 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मार्च 2025 रखी गई है। इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में संशोधन का अवसर 6 मार्च से 8 मार्च 2025 तक दिया गया है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती के लिए भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और सभी महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आयु की गणना 3 मार्च 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
- आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती शैक्षणिक योग्यता
- आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास होना चाहिए।
- अभ्यर्थी को स्थानीय भाषा (लोकल लैंग्वेज) की सामान्य जानकारी होनी चाहिए।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती चयन प्रक्रिया
- इस भर्ती में लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।
- आवेदकों का चयन सीधे दसवीं कक्षा की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
- इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा होगी।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती आवेदन प्रक्रिया
1. इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. रिक्रूटमेंट ऑप्शन में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देखें।
3. अपनी पात्रता को सुनिश्चित करें।
4. अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
5. आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
6. सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
7. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
8. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी चेक करें और इसे फाइनल सबमिट करें।
9. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।
10. अंतिम तिथि के बाद किसी भी माध्यम से भरे गए आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए समय सीमा का जरूर ध्यान रखें।
Gramin Dak Sevak Vacancy Check
आवेदन फॉर्म शुरू: 10 फरवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 3 मार्च 2025
ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें
New Vacancy 2025
Bihar Insect Collector Bharti 2025 | यहां क्लिक करें |
India Post Gramin Dak Sevaks GDS Recruitment 2025 | यहां क्लिक करें |
Pashupalan Prabandhan Vacancy 2025 | यहां क्लिक करें |
FAQ: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती से अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।
2. ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
उत्तर: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹100 रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और सभी महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।
3. ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है।
4. ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उत्तर: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास होना चाहिए।
“मेरा नाम आर्यन हैं औऱ मैं एक लेखक हूँ जो विभिन्न विषयों पर ज्ञान और जानकारी साझा करता हूँ। मेरा लक्ष्य अपने पाठकों को सटीक और उपयोगी सामग्री प्रदान करना है।”